03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

वार्ड वासियों के साथ शामिल होकर भारत भूषण चुघ ने सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर : भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने आज वार्ड नंबर 40 मटकोटा फॉर्म टीडीसी कालोनी के बूथ नंबर 161 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सभी वार्ड वासियों के साथ शामिल होकर सुनी।  मोदी ने अपने मन की बात सामने रखते हुए कहा कि वर्ष के अंतिम दिवस पर आज का यह 108 वां एपिसोड काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति ने 108 अंक का बहुत महत्व माना गया है। संत महापुरुषों के आगे सम्मान स्वरूप 108 लिखा जाता है।

रुद्राक्ष माला में 108 मोती होते हैं। वही जरुरतमंद लोगों के लिए 108 एंबुलेंस सेवा जीवनदायक साबित होती है। मोदी ने कहा वर्ष 2023 भारत वर्ष के लिए काफी सौभाग्य शाली रहा है। इस वर्ष देश के महान वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक रोवर उतारा। वही देश ने सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक तरक्की की। विश्व में मंडी के बावजूद देश की अर्थ व्यवस्था लगातार प्रगति के पाठ पर अग्रसर रही। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण भी इसी वर्ष तेजी से प्रारंभ हुआ और आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम की प्रतिमा विधि विधान से मंदिर में स्थापित की जायेगी। यह पल युगों युगों तक अविस्मरणीय रहेगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मोदी ने सभी देश वासियों से अपील की कि नए वर्ष में सभी एक जुट होकर देश व समाज के विकास में अपना पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा वह हमेशा नारी शक्ति को वंदन करते रहे हैं। श्री मोदी समस्त देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, अभय कुमार, दिनेश जोशी, हरीश जोशी, अनिल कुमार, भगत सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, दीपक, ठाकुर सिंह, दीवान सिंह, मोहित सिंह, भगवान दास, अखिलेश कुमार, शारदा देवी, मानी देवी, सुमन शाह, राकेश कुमार, ममता जीना, राधा देवी, माया, अजीत, जगदम्बा, ब्रजेश, अभिषेक, आयुष, कुलदीप चौहान, सुभाष, राज कोली, सन्नी पासवान व अमित गौड़ आदि मौजूद थे।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img