
एफएनएन, किच्छा : देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर शांतिपुरी नम्बर 2 के मां मनसा देवी मंदिर प्रंगाण में कार्यकर्ताओ ने नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाया। इस दौरान पंतनगर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेखर कोरंगा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में अनेक कार्य किए हैं परंतु विपक्ष जनता को भ्रमित कर भाजपा की छवि धूमिल करने का प्रयास करती रहीं है, उन्होंने कहा कि आज देश विश्व में अलग पहचान बनाए हुए हैं कार्यकर्ताओं ने मोदी का जन्मदिन पर भगवान से दीर्घायु की कामना की।
इससे पूर्व कार्यकर्ता भजन का कार्यक्रम किया गया, जिसके इसके पश्चात मिष्ठान भी किया गया। इस मौके पर पंतनगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष शेखर सिंह कोरंगा, किसान मोर्चा अध्यक्ष टीकम सिंह कोरंगा, किसान मोर्चा महामंत्री दीपक तिवारी, मनोज बिष्ट, बी सी जोशी, खुशाल सिंह कोरगा, मोहन सिंह कोरंगा थे।