Monday, March 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव से पहले यूपी के इस ज‍िले में इंस्पेक्टरों का तबादला,...

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के इस ज‍िले में इंस्पेक्टरों का तबादला, पुल‍िसकर्मियों में मची खलबली

एफएनएन, प्रतापगढ़ : लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस महकमे में आंतरिक तबादले जारी हैं। इससे कर्मियों में खलबली मची है।

अब जिले के पांच इंस्पेक्टरों व एक एसओ का तबादला कर दिया गया है। इसमें नगर से लेकर अंचल तक को मथा गया है। अब तक कुंडा के कोतवाल रहे कमलेश कुमार पाल का स्थानांतरण ईओडब्ल्यू उप्र लखनऊ होने पर कार्यमुक्त कर दिया गया। उनकी जगह नगर कोतवाल रहे सत्येंद्र सिंह अब कुंडा कोतवाल बनाए गए हैं।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

इंस्‍पेक्‍टर नीरज कुमार भेजे गए क्राइम ब्रांच

इंस्पेक्टर नीरज कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक लीलापुर से हटाकर क्राइम ब्रांच में भेजे गए हैं। श्रवण कुमार सिंह को पुष्पराज सिंह की जगह प्रभारी निरीक्षक मानधाता बनाया गया है। नरेंद्र सिंह अब प्रभारी निरीक्षक लीलापुर होंगे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

उपनिरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष थाना सांगीपुर के पद पर कार्य करेंगे। यहां इसके पहले विवेक मिश्र काम कर रहे थे। एसपी सतपाल अंतिल बताया कि तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है। नई तैनाती पर सबको काम करने को कहा गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments