03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

IPL हार के बाद ऋषभ पंत पर BCCI ने लगाया 30 लाख रुपए का जुर्माना

एफएनएन, लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर सहित अंतिम एकादश में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल की मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘यह धीमी ओवर गति से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सत्र का तीसरा अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इम्पैक्ट प्लेयर सहित अंतिम एकादश में शामिल अन्य खिलाड़ियों में से प्रत्येक पर 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है।’’ पंत की 61 गेंदों पर नाबाद 118 रन की शानदार पारी के बावजूद मेजबान लखनऊ को इस मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img