03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बसंत पंचमी पर शहर में निकली ध्वज यात्रा,सुंदर-सुंदर झांकियों ने मन मोहा, विधायक ,मेयर सहित तमाम लोगों ने की अगवानी

एफएनएन, रुद्रपुर : बसंत पंचमी के अवसर पर नगर में ध्वज यात्रा निकाली गई जो रमपुरा से प्रारंभ हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अटरिया मंदिर पहुंची । जहां विधि विधान से ध्वज की स्थापना की गई ।तत्पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। आज रमपुरा के प्राचीन मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा में मां काली ,बजरंगबली सहित अनेक आकर्षक झांकियां सजाई गई थी ।

बाहर से आए कलाकार सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे। शहर का सारा वातावरण बसंती हो गया ।ध्वज यात्रा का नगर निगम गेट व अन्य जगह पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया ।इस ध्वज यात्रा में एक रथ पर अटरिया मंदिर की माता पुष्पा देवी सवार थी उनके आगे आगे विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह ,पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ,हिमांशु गाबा ,नत्थू लाल गुप्ता, पंकज गोड, पुरुषोत्तम अरोरा सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img