03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली के सुकवि उपमेंद्र सक्सेना को अब नेपाल में मिला बड़ा साहित्यिक सम्मान, बधाइयों का तांता

फ्रंट न्यूज नेटवर्क ब्यूरो, बरेली। बरेली के चर्चित गीतकार, कवि गोष्ठी आयोजन समिति के महासचिव और वरिष्ठ साहित्यकार गोलोकवासी ज्ञानस्वरूप सक्सेना कुमुद के सुपुत्र उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट के अभिनन्दनों की श्रंखला में एक और मोती जुड़ गया है। अब उन्हें नेपाल में वहां की एक प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है।

कृष्णपुर नगर पालिका, कंचनपुर एवं अखिल नेपाल लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में पड़ोसी देश नेपाल के जिला - कंचनपुर स्थित वाणी मुक्तकमैया बस्ती के सभाकक्ष में पर्यटन संवर्धन के उद्देश्य से बीती सायं नेपाल-भारत काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के प्रमुख अतिथि अर्जुन सिंह साउद ने अपने हाथों से बरेली के चर्चित गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट को नेपाल-भारत साहित्य-सेतु सम्मान से विभूषित किया। इस अवसर पर सम्मान स्वरूप उपमेंद्र को अंग वस्त्र, सम्मान पत्र, रुद्राक्ष की माला एवं स्मृति चिन्ह अखिल नेपाल लेखक संघ के केंद्रीय सदस्य पदम प्रकाश साउद एवं कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र बहादुर पाल (सिर्जन श्री) ने प्रदान किया।

श्री सक्सेना को सम्मानित किए जाने पर बरेली और आसपास के प्रमुख साहित्यकारों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उपमेंद्र इससे पूर्व भी स्थानीय और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किए जाते रहे हैं। उपमेंद्र अपने अविस्मरणीय, संदेश प्रद नवीन गीत, ग़ज़ल, छंदों से सुधी श्रोताओं को प्राय: मुग्ध-विस्मित करते ही रहते हैं। साहित्य प्रेमियों की दृष्टि में वे अपने समर्थ पिता की साहित्यिक विरासत को अपने पूरे सामर्थ्य, जीवट और जुनून से निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img