03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिटाई की, और रस्सी से गला दबाकर की नर्स की हत्या

Spread the love

एफएनएन, बरेली: थाना भोजीपुरा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज में तैनात नर्स की कार में उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिटाई की और रस्सी से गला दबा कर उसकी हत्या की कोशिश की। विरोध पर टोल प्लाजा के आगे चलती कार से उसे नीचे फेंक कर मौके से फरार हो गया। नर्स की बहन की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है

बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र की रहने वाली युवती इज्जतनगर क्षेत्र में किराए के कमरे में बहन के साथ रहती है। वह भोजीपुरा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज में नर्स है। युवती का पिछले छह साल से बदायूं के ही कादर चौक निवासी अभय प्रताप से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अभय ने शादी का वादा कर नर्स के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। रविवार की देर रात अभय प्रताप अपने दोस्त मोनू के साथ कार में उससे मिलने के लिए मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचा। जहां से उसे कार में बिठा लिया। इसके बाद टोल प्लाजा के आगे ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए रस्सी से उसका गला दबा कर हत्या की कोशिश की और फिर उसे चलती कार से नीचे फेंक दिया। राहगीरों ने बेहोशी की हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवती की बहन की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या की कोशिश समेत एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभय प्रताप की भाभी प्रधान हैं। वह युवती के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

दबाव बना रही थी युवती

भोजीपुरा थाना प्रभारी प्रवीन सिंह सोलंकी ने बताया कि युवती और आरोपी में पिछले छह साल से संबंध हैं। युवती शादी का दबाव बना रही है। इस पर दोनों में विवाद हुआ है। आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में बस हादसे में अब तक 38 मौतें, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img