बरेली : घरेलू विवाद के चलते पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

एफएनएन, बरेली : घरेलू विवाद के चलते पत्नी के मायके जाने से आहत एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

क्या है पूरा मामला?
बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोसाई गोटिया निवासी हरीश (30) अपने परिवार के साथ रहते थे, जबकि उनका छोटा भाई मुकुल अलग रहता है। 4 फरवरी को हरीश का पत्नी सीमा (निवासी बिरिया गंज, थाना तिलहर) से किसी बात पर विवाद हो गया था। इस झगड़े से नाराज होकर सीमा 5 फरवरी को अपने मायके चली गई। पत्नी के जाने से आहत होकर 7 फरवरी की रात हरीश ने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिवार में मचा कोहराम
हरीश अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, जिससे आत्महत्या के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img