03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Bareilly Big Breaking: पुलिस जवान बताकर 12 महिला सिपाहियों का किया यौन शोषण, लाखों रुपये भी ऐंठे, गिरफ्तार

Spread the love

लखीमपुर खीरी जिले का मूल निवासी है शातिर युवक, खीरी जिले में कई मुकदमे भी दर्ज हैं

एक महिला सिपाही ने दिलेरी दिखाते हुए बरेली कोतवाली सदर में लिखाई एफआईआर, खोला पूरा कच्चा चिट्ठा

महिला सिपाहियों के यौन शोषण का आरोपी नकली पुलिस जवान राजन वर्मा

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। लखीमपुर खीरी निवासी एक शातिर युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक-एक कर कई महिला सिपाहियों को जाल में फंसाकर उनके साथ अवैध संबंध भी बना लिए। साथ ही उनसे मोटी रकम भी वसूलता रहा। एक महिला सिपाही की शिकायत पर बरेली कोतवाली सदर पुलिस ने मंगलवार को शातिर को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला सिपाहियों के यौन शोषण का आरोपी नकली पुलिस जवान राजन  वर्मा

लखीमपुर खीरी जिले के मूल निवासी राजन वर्मा नाम के एक शातिर युवक शख्स ने कथित तौर पर पुलिसवालों से धोखा खाने के बाद उनसे इतना भयानक बदला लिया, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है। उसने खुद को पुलिस का जवान बताकर एक-एक कर 12 महिला सिपाहियों को अपने प्रेम जाल में फांस लिया और उनसे अवैध संबंध बनाकर लाखों रुपये भी ऐंठ लिए।‌

महिला सिपाहियों के यौन शोषण का आरोपी नकली पुलिस जवान राजन वर्मा

लेकिन, बरेली के एक थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ भी जब राजन ने यही हरकत की तो उसने दिलेरी दिखाते हुए हैवान को सबक सिखाने की ठान ली। महिला सिपाही ने राजन के खिलाफ कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने नकली पुलिस कर्मी बनकर महिला सिपाहियों का आर्थिक और शारीरिक शोषण करने वाले दरिंदे राजन को गिरफ्तार भी कर लिया है।

महिला सिपाहियों के यौन शोषण का आरोपी नकली पुलिस जवान राजन वर्मा

सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है। उसके खिलाफ लखीमपुर खीरी जिले में भी पहले से ही कुछ मुकदमे दर्ज हैं। उसने कई महिला पुलिसकर्मियों को धोखा दिया है लेकिन एफआईआर बरेली की महिला सिपाही ने ही दर्ज कराई है। उसके मोबाइल में पुलिस जवान की वर्दी में उसके कई फोटो भी मिले हैं।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img