03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मथुरा से दुल्‍हन लेने आए थे बराती, हरिद्वार में हुए तेज रफ्तार कार के शिकार, दो की मौत

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : मथुरा से दुल्‍हन लेने के लिए बरात के साथ दो युवक हरिद्वार पहुंचे थे, लेक‍िन क्‍या पता था कि ये उनके जीवन का आखिरी सफर होगा। शुक्रवार देर रात हरिद्वार में कार की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

  • चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में हाईवे पर खड़े होकर रात के समय बात कर रहे दो बरातियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

  • श्यामसुंदर भवन में ठहरी थी बरात

पुलिस के मुताबिक, मथुरा से एक बरात शुक्रवार शाम कनखल आई थी। बरात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बने श्यामसुंदर भवन में ठहरी थी। रात के समय राजाबाबू वर्मा व महेश वर्मा निवासीगण चौक बाजार, भरतपुर गेट, थाना कोतवाली, जिला मथुरा हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। उस वक्‍त रात के करीब 12 बज रहे थे।

  • मौके पर ही दोनों की मौत

बताया गया क‍ि जिस कार से यह हादसा हुआ वह देहरादून की ओर से आ रही थी। टक्‍कर इतनी भीषण थी क‍ि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया क‌ि मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img