03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बड़ी मात्रा में पकड़े गए प्रतिबंधित कछुए, दो गिरफ्तार, एक हुआ फरार

एफएनएन, रुद्रपुर : चेकिंग के दौरान दिनेशपुर पुलिस ने वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 293 प्रतिबंधित कछुए बरामद किए गए हैं। उनका एक साथी भागने में सफल रहा। XUV कार से यह लोग 6 बोरो में इन कछुओं को तस्करी के लिए ले जा रहे थे।

 

पत्रकार वार्ता में एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने बताया पकड़े गए लोगों में मिथुन मंडल निवासी बसंतीपुर, थाना दिनेशपुर (उधमसिंह नगर) जबकि दूसरा उसका साथी प्रसनजीत मंडल निवासी जगतपुरा वार्ड नंबर 5 ट्रांजिट कैंप, (उधमसिंह नगर) का रहने वाला है। इनका एक फरार अन्य साथी राजू मजूमदार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

एसएसपी ने बताया कि कछुओं का बजन 284 किलो है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत ₹600000 है। उन्होंने बताया कि दुर्लभ प्रजाति के इन कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img