03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बंद घर मे फाँसी पर लटका मिला महिला का शव सड़ी गली हालत में मिला शव, दो दिन पुराना बताया जा रहा शव

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर :  ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बंद घर मे फाँसी पर लटका हुआ मिला। महिला का शव सड़ी-गली हालत में पड़ोस के घर में पाया गया। दो दिन से घर से महिला लापता हो गई थी। दो दिन से परिजन महिला को ढूंढ रहे थे। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मौके पर पहंुची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ शव को बाहर निकाला। पुलिस महिला के रिश्तेदारो के आने का इंतजार कर रही है। महिला के रिश्तेदारो ने हत्या का शक जताया है। जानकारी के अनुसार तारक हलदार अपनी पत्नी पुतुल हलदार और दो बच्चों के साथ ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में वार्ड नंबर 3 में रह रहा था और वह मंदिर के पास पूजा-पाठ की सामग्री की दुकान चलाता है। तारक ने बताया कि होली के दिन वह दुकान पर था। तो उसके पीछे उसकी पत्नी ने होली बाहर नहीं खेलने को लेकर दोनों बच्चों को डांटा और उसके बाद घर से चली गई। शाम को जब वह घर वापस आया तो उसकी मां ने बताया कि उसकी पत्नी सुबह से घर नहीं आई है। जिसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। बुधवार को उसके पड़ोसी चित्तो महादेव का लड़का अपने बंद पड़े घर में आया। तो उसे घर से बंदबू आ रही थी। जिसके बाद उसने दोमजिले पर जाकर देखा तो उसके काॅरिडोर में खून पड़ा हुआ था। तथा एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहंुचकर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि एक महिला का शव सड़ी गली हालात में फांसी के फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान तारक की पत्नी के रूप में हुई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान सीओ सिटी अमित कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। वही जब पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही करने की तैयारी कर रही थी। तभी उसके मृतक के भाई ने दिल्ली से फोन कर हत्या का शक जताते हुए उसके आने के बाद कार्यवाही करने को कहा। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ पता चल सकेगा। वही मृतक के भाई को भी इंतजार किया जा रहा है।

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img