Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबागेश्वर में भारी बारिश के बीच मकान पर गिरा पेड़, 2 लोगों...

बागेश्वर में भारी बारिश के बीच मकान पर गिरा पेड़, 2 लोगों की मौत

एफएनएन, बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से आज सुबह दुख भरी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि बागेश्वर जिले के गुनकोट गांव में तड़के सुबह दो बजे एक भारी पेड़ मकान के ऊपर गिर गया। जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही तीन बजे जिला मुख्यालय से राहत बचाव को टीम गांव पहुँची।

उत्तराखंड में लगातार चल रही भारी बारिश के कारण गुनकोट गांव में एक मकान के ऊपर एक भारी पेड़ गिर गया। जिसमें एक ही परिवार सात लोगों में से दो की मौत व पांच घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और साथ ही बचाव कार्य किया गया। बचाव टीम द्वारा घायलों व मृतकों को मलबे से निकाला गया। बता दें कि इस घटना दो मृतकों की पहचान गीता देवी पत्नी कैलाश राम 46 वर्ष और आदित्य राम पुत्र गणेश राम 10 वर्ष से हुई है। जबकि कैलाश राम पुत्र मोहन राम 54 वर्ष, पूरन राम पुत्र कैलाश राम 31 वर्ष, मनोज कुमार 20 वर्ष, निर्मला देवी 35 वर्ष, रेनू 26 वर्ष, मोहन राम 80 वर्ष और मनोज कुमार घायल हो गए हैं। हादसे में घायल हुए पांच लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। साथ ही पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पर है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments