03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ओडिशा में नेस्ले इंडिया की पहली फैक्ट्री का शिलान्यास, मुख्यमंत्री मांझी ने रखी आधारशिला

Spread the love

पूर्व भारत में नेस्ले की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, खोरधा में बन रही है अत्याधुनिक फैक्ट्री

एफएनएन, रुद्रपुर : नेस्ले इंडिया ने आज ओडिशा के खोरधा जिले में अपनी आगामी फैक्ट्री की आधारशिला रखी। इस अवसर पर ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने समारोह में उपस्थित होकर शिलान्यास किया। यह फैक्ट्री नेस्ले इंडिया की देशभर में दसवीं और पूर्वी भारत में पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा, “ओडिशा में नेस्ले इंडिया द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एक विश्वस्तरीय फैक्ट्री की स्थापना होते देखना गर्व की बात है। मुझे विश्वास है कि यह यूनिट न केवल राज्य की औद्योगिक क्षमता को नई ऊँचाइयाँ देगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और समृद्धि के नए द्वार भी खोलेगी। राज्य सरकार इस दिशा में हरसंभव सहयोग देती रहेगी।”

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा, “’मेक इन इंडिया’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए हम ओडिशा में अपनी दसवीं फैक्ट्री स्थापित कर रहे हैं। यह भारत के लिए हमारे दीर्घकालिक दृष्टिकोण का प्रतीक है। हमें खुशी है कि हमारी योजना अब साकार हो रही है। यह फैक्ट्री न केवल व्यवसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी, बल्कि जेंडर डाइवर्सिटी, सतत उत्पादन, पेपरलेस कार्यप्रणाली और डिजिटल मैनेजमेंट का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण बनेगी।”

प्रारंभिक चरण में इस फैक्ट्री में लगभग ₹900 करोड़ का निवेश किया जाएगा। यहां पर नेस्ले इंडिया के फूड पोर्टफोलियो से जुड़े उत्पाद, जैसे रेडी-टू-कुक डिशेज़ और खाना पकाने में सहायक उत्पादों का निर्माण किया जाएगा।

नेस्ले इंडिया ने 1961 में पंजाब के मोगा जिले में अपनी पहली फैक्ट्री लगाई थी। 1967 में तमिलनाडु के चोलाडी में अपनी दूसरी फैक्ट्री लगाई। 1989 में कर्नाटक के नंजनगुड, 1992 में हरियाणा के समालखा, 1995 में गोवा के पोंडा, 1997 में गोवा के बिचोलिम, 2006 में उत्तराखंड के पंतनगर और 2012 में हिमाचल प्रदेश के ताहलीवाल में कंपनी ने फैक्ट्रियां स्थापित की। 2021 में गुजरात के साणंद में कंपनी ने अपने दसवें मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना की।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img