03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बागेश्वर : आकाशीय बिजली गिरने से 13 पशुओं की मौत, चरवाहे घटना में बाल-बाल बचे

Spread the love

एफएनएन, बागेश्वर: आकाशीय बिजली गिरने से लेटी गांव में 13 मवेशी मर गए हैं। मवेशियों को चूगाने गए चरवाहे घटना में बालबाल बच गए। उन्होंने पशुपालकों को आपदा के तहत मुआवजा देने की मांग की है। गुरुवार को दोपहर बाद अचानक से मौसम में परिवर्तन हुआ। तेज हवाएं चली और लेटी गांव के कंपाट नंबर सात में गोजू मंदिर के पास गाय, बैल, बकरियां आदि चूगान कर रही थी।

  • चरवाहे गए थे मंदिर

हवाओं से बचने के लिए चरवाहे मंदिर की धर्मशाला में चले गए। एकाएक विशालकाय चीड़ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। घटना में पान सिंह, गुमान सिंह, दरवान सिंह, मोहन सिंह, चंदन सिंह की एक-एक गाय, जीत सिंह, ललित सिंह, गोविंद सिंह, ठाकुर सिंह, पान सिंह, आन सिंह, मोहन सिंह, जीवन सिंह, राम सिंह, मोहन सिंह के एक-एक बैल मर गए हैं।

  • मुआवजे की मांग

पूर्व ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने आपदा मद से मुआवजे की मांग की है। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि पशु चिकित्सक और राजस्व पुलिस घटना की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने, वर्षा आदि की संभावना व्यक्त की गई हैं। लोगों को ऐसे मौसम में सावधानी बरतनी है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img