03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ: 300 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, 2 घायल

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ हाईवे पर सम्राट होटल के पास पिकअप वाहन करीब 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरा. बताया जा रहा है कि वाहन रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था. हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं. जिनको एसडीआरएफ, डीडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू किया. वहीं घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह बदरीनाथ हाईवे के खांकरा से कुछ दूरी पर सम्राट होटल के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया. सूचना मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई. घटनास्थल पर सर्च के दौरान पाया गया कि वाहन संख्या यूपी 20 बीटी 2690 सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी है.

वाहन में ड्राइवर समेत दो लोग सवार थे, जिनको टीम ने तत्काल रेस्क्यू किया. हादसे में आखिर (उम्र 40) निवासी बागुवाला मंडावली नजीबाबाद यूपी और साहेब पुत्र शकील (उम्र 28) गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि वाहन में बेचने के लिए सब्जी लाई जा रही, तभी सम्राट होटल के पास पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया. घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है.

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img