03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदायूं: पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार को लाए गए बच्चों के शव, पुलिस ने साजिद के पिता-चाचा को हिरासत में लिया

एफएनएन, बदायूं: शहर की बाबा कालोनी में दो बच्चों की हत्या के मामले में देर रात पिता ने प्राथमिकी लिखाई। जिसमें साजिद के साथ उसके भाई को भी आरोपित बनाया है। उनका आरोप है कि दोनों भाई घर में घुसे और बेटों की हत्या कर फरार हो गए।

हत्या क्यों की गई इसकी वजह स्पष्ट नहीं कर सके। इधर सुबह ही दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच घर ले जाए गए। जहां से शव को कछला ले जाया गया। बच्चों के घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
शहर में भी जगह जगह पुलिस तैनात है। इसके अलावा अब तक आरोपित पक्ष से कोई सामने नहीं आया है। जिसके चलते उसका शव मोर्चरी में ही रखा है।

वहीं हत्यारोपित साजिद के पिता व चाचा को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

इलाके में स्थिति सामान्य

डबल मर्डर केस में SSP बदायूं आलोक प्रियदर्शी ने कहा, “कानून-व्यवस्था बिल्कुल सामान्य है। शहर में कोई दिक्कत नहीं है। जनपद में हर जगह स्थिति सामान्य है। हम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। आरोपी साजिद अपना नाई का खोखा पीड़ित परिवार के घर के समाने रखता था। उसके घर में आना-जाना भी था।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

कल शाम 7:30 बजे वे घर के अंदर गया और छत पर दोनों बच्चे खेल रहे थे उन पर हमला किया और दोनों बच्चों की हत्या कर दी। वे जब जाने लगा तो भीड़ ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भीड़ से निकल कर भाग गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसकी मृत्यु हो गई।”

इसे भी पढ़ें:- उत्तराखंड: पीएचडी करने वालों के लिए खास खबर…विवि का बड़ा फैसला, हटाए ये दो प्रोग्राम

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img