03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हाथी के ऊपर बैठ कर योगासन करते बाबा रामदेव नीचे गिरे, वीडियो वायरल

एफएनएन, मथुरा: योग के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जागरूक करने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव शिविरों का आयोजन करते रहते हैं। लेकिन आज खबर आ रही है कि आज योग गुरु बाबा रामदेव हाथी पर योगा अभ्यास के दौरान गिर गए।  बाबा हाथी के ऊपर बैठकर योग का आसन कर रहे हैं। अचानक हाथी हिला और  बाबा का संतुलन बिगड़ गया  और वे हाथी से नीचे गिर गए। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।  लेकिन बाबा रामदेव का हाथी से गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है।

रामदेव का वीडियो वायरल

बीते रोज बाबा रामदेव मथुरा के रमणरेती आश्रम के संतों को योग सिखा रहे थे। इस दौरान बाबा हाथी पर बैठकर योगासन कर रहे थे कि अचानक हाथी के हिलने से बाबा का संतुलन बिगड़ गया और वह हाथी से नीचे आ गिरे। बाबा के गिरते ही वहां हड़कंप मच गया।  उनका एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। जो करीब 22 सेकेंड का है। जिसमें बाबा हाथी के ऊपर बैठकर योग का आसन कर रहे हैं। अचानक हाथी हिलता है और बाबा का संतुलन बिगड़ जाता है और वे हाथी से नीचे गिर जाते हैं। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img