03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद आजम खां जेल से र‍िहा

एफएनएन,सीतापुर:समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य विधायक आजम खां 812 दिन बाद सीतापुर जिला जेल से शुक्रवार को रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को अंतरिम जमानत मिलने के बाद आजम खां की रिहाई का आदेश देर रात सीतापुर जिला जेल प्रशासन को मिला और आज सुबह उनकी रिहाई का इंतजाम किया गया। आजम खां सुबह 8:06 बजे जेल से बाहर आए। आजम खां की रिहाई की खबर पर उनके समर्थकों की भीड़ सुबह पांच बजे से ही जेल गेट के पास जुटने लगी थी। आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम सबसे पहले जेल पहुंचे। इसके बाद आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खां के साथ सपा के विधायक आशु मालिक भी सीतापुर जेल पहुंच गए। अब्दुल्ला आजम 6:55 बजे जेल के अंदर गए। आजम खां के समर्थक रामपुर, लखनऊ व अन्य जिलों से भी सीतापुर पहुंचे

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव भी प्रात: सात बजे सीतापुर जेल पहुंचे। वह गाड़ी में ही जेल परिसर में दाखिल हुए। आजम खां की रिहाई को लेकर जेल गेट पर कई थानों की पुलिस लगाई गई। आजम खां की रिहाई को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा। शहर के सभी इंट्री प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी आने जाने वाली सभी गाडिय़ों की जांच करते दिखे। वैदेही वाटिका, आरएमपी मोड़, बहुगुणा चौराहा, रोडवेज, जीआइसी चौराहा व काशीराम कालोनी के पास पुलिस मुस्तैद दिखी। जेल

रोड पर कई थानों की पुलिस लगी थी।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img