Sunday, March 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबिना बुलाए दावत में जाना पड़ा भारी, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार,...

बिना बुलाए दावत में जाना पड़ा भारी, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, बिन बुलाए ‘मेहमानों’ की ऐसी खुली पोल

एफएनएन, लखनऊ :  बहुचर्चित थ्री इडियट्स हिंदी फिल्म के एक सीन जब प्रोफेसर वीरू सहस्त्रबुद्धि की की बेटी की शादी में बिना आमंत्रण उनके ही संस्थान के छात्र रैंचो, राजू रस्तोगी और फरान कुरैशी खाना खाने घुस जाते हैं। उनकी पहचान होने पर पकड़े जाते है, मगर जेल जाने से बच जाते हैं।

इसी तरह लखनऊ के सरोजनीनगर में रविवार की रात एक लॉन में आयोजित वैवाहिक समारोह में बिना आमंत्रण खाने की मंशा से घुसने वाले दो युवक जेल पहुंच गए। सरोजनीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी के मुताबिक बिना बुलाए शादी में शामिल होकर मंच पर असलहा लहराने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने सोमवार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेजा है।

सरोजनीनगर के लॉन के अंदर आयोजित विवाह समारोह में पारा के सरोसा भरोसा निवासी राकेश यादव और महमूदपुर निवासी धीर यादव बिना निमंत्रण खाने की मंशा से घुस गए।

दोनों को शादी में भरपेट खाना खाने के बाद डांस की सूझी। दोनों आरोपियों ने एक अवैध 315 बोर का असलहा और कारतूस लेकर घराती-बराती के साथ डांस करने पहुंच गए। वहां स्टेज पर असलहा लहराकर दोनों आरोपी डांस करने लगे।

पहले तेवर दिखाया की आमंत्रित है, फिर खुल गई पोल

लॉन के मैनेजर के मुताबिक एक पक्ष ने दोनों युवकों की हरकत पर शिकायत की। दोनों युवकों ने पूछने पर बड़े तेवर में बताया कि वे लड़की की ओर से आमंत्रित हैं, तभी शादी में आए हैं। इस पर लड़की पक्ष से पूछा गया तो उन्होंने पहचान करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी लड़के पक्ष से आने का बात कहने लगे। लड़के पक्ष को बुलाकर पहचान करवाने के बाद आरोपियों की पोल खुल गई।

ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास के बने सबसे महंगे खिलाड़ी

ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास के बने सबसे महंगे खिलाड़ी

पुलिस के सामने कबूला, बिना आमंत्रण घुसे शादी में घुसे थे

दोनों पक्षों की ओर से आरोपियों की पहचान से इनकार होने के बाद लॉन मैनेजर ने सरोजनीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों के सामने दोनों युवकों ने तुरंत कबूल कर लिया कि वे बिना आमंत्रण शादी में आए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राकेश से 315 बोर का एक देसी तमंचा, एक कारतूस और धीर के पास दो कारतूस पुलिस ने जब्त किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments