Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeHariyanaधर्म परिवर्तन का प्रयास, मौलवी ने नाबालिग लड़की को मस्जिद में बनाया...

धर्म परिवर्तन का प्रयास, मौलवी ने नाबालिग लड़की को मस्जिद में बनाया बंधक

एफएनएन, पलवल : हरियाणा के पलवल में मौलवी ने नाबालिग लड़की को मस्जिद में बंधक बना लिया। उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही उसके धर्म परिवर्तन की तैयारी करने लगा। उसने लड़की के हाथ से कलावा-राखी काट दी और माथे पर लगा तिलक भी मिटा दिया। हालांकि एन वक्त पर लड़की के पिता उसे ढूंढते हुए मस्जिद तक पहुंच गए, जिसके बाद वह उसे किसी तरह छुड़ाकर घर ले आए। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। मस्जिद के बाहर पुलिसबल बाहर तैनात किया गया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मौलवी सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौलवी को पकड़ लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

लड़की के पिता के मुताबिक उसकी बेटी करीब 10 साल से रोजाना यज्ञ करती है। पूजा-पाठ के बाद तिलक लगाती है। अपने घर के साथ दूसरे के घरों में भी 100 से अधिक यज्ञ कर चुकी है। वह खुद गांव की चौपाल में रोजाना बच्चों से यज्ञ कराते हैं। इसी कारण मौलवी ने उनकी बेटी को निशाना बनाया है। गुरुवार शाम को वह टीवी ठीक कराने के लिए गांव से पलवल गया था। लड़की की मां दूध लेने गई थी। तभी घर पर एक मुस्लिम लड़का आया। उसने लड़की को कहा कि मस्जिद में मौलवी बुला रहे हैं। इसके बाद लड़की उसके साथ मस्जिद में चली गई। व्यक्ति ने बताया कि मस्जिद में गांव की 2 महिलाएं पहले से ही मौजूद थीं। इनमें से एक महिला उस लड़के की मां थी, जो लड़की को बुलाकर ले गया था। दूसरी उसकी पड़ोसन है।

शाम 6 बजे जब मैं घर आया तो बेटी नहीं थी। वह गांव में बेटी को तलाश रहा था, तभी मस्जिद के बाहर उसकी बेटी की चप्पल उसे दिखाई दी। वह अंदर गया तो बेटी को बंधक बनाया हुआ था। पिता आगे बताते हैं कि वहां मौजवी के अलावा कई लोग थे। 2 महिलाओं ने धार्मिक पुस्तक पकड़ रखी थी। उसका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। लड़की के हाथ से कलावा व राखियों को काट दिया गया और उसके माथे से तिलक भी मिटा दिया। उसने तुरंत बेटी को छुड़वाया। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौक़े पर पहुँच गई।

7 लोगों के खिलाफ केस दर्जः DSP

इस मामले में DSP नरेंद्र खटाना ने बताया कि इस संबंध में नाबालिग के पिता की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रात को ही नाबालिग और मौलवी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने में ले आई थी। गांव में भी पुलिस निगरानी रख रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments