03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अरविंद कुमार श्रीवास्तव और दोबारा सचिव बने वी पी ध्यानी

एफएनएन, बरेली : बरेली बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में अरविंद कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष व वी पी ध्यानी सचिव पद के लिए चुना गया। अरविंद कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल कुमार द्विवेदी को 148 वोट से हराया। वहीं श्री ध्यानी को 1083 वोट मिले और उन्होंने ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शांति कांत तिवारी को 738 रिकॉर्ड मतों से पराजित किया।

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उदयवीर सिंह, उपाध्याय अमित कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ललित कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन श्री ओम जय मृत्युंजय मिश्रा, संयुक्त सचिव प्रकाशन राकेश बाबू आर्य , संयुक्त सचिव पुस्तकालय अजय प्रकाश शर्मा चुनें गये।

एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद पर दीपक पाण्डेय 52 वोट से विजयी रहे। दोबारा सचिव चुने जाने पर वी पी ध्यानी ने अपने अधिवक्ता साथियों को इस जीत का श्रेय देते हुए कहा कि बार के सभी अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे और साथ अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रयास करेंगे….. नवागत बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता साथियों ने मुझे जिस भरोसे के साथ चुना। मैं उनके हितों के लिए काम करूंगा और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का प्रयास करूंगा…….

Hot this week

Topics

Cyber Fraud पर STF की नई पहल, 1930 कंट्रोल रूम में तैनात हुआ SBI का नोडल अधिकारी

एफएनएन, देहरादून : Cyber Fraud उत्तराखंड में लगातार बढ़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img