03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

27 साल बाद गिरफ्तारी, पूर्व सीएम एनडी तिवारी के फर्जी पत्र से शस्त्र लाइसेंस लेने का किया था प्रयास

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के फर्जी पत्र पर शस्त्र लाइसेंस लेने की कोशिश करने वाले को 26 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वह हरियाणा के परवल में छिपा हुआ था। आरोपित पर पांच हजार का इनाम भी घोषित था। वर्ष 1994 में डॉ. सुधीर उर्फ शांति स्वरूप तिवारी निवासी पंडितवाड़ी ने जिलाधिकारी कार्यालय में शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। आवेदन में उसने दस्तावेजों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निजी सहायक का हस्ताक्षरित संस्तुति पत्र भी था। जांच में पत्र फर्जी पाया गया। इस मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर सीबीसीआइडी लखनऊ को विवेचना दी गई थी, तभी से सुधीर फरार चल रहा था। हालांकि, न्यायालय ने उसे वर्ष 1997 में फरार घोषित किया था। इसके बाद वर्ष 2006 में उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। शुक्रवार को पुलिस को जानकारी मिली कि सुधीर हरियाणा में रह रहा है। तत्काल पुलिस की एक टीम हरियाणा भेजी गई। उसी दिन उसे परवल के बहरोला में स्थित अब्रेल चैरिटेबल अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया। सुधीर यहां पीआरओ के पद पर काम कर रहा था। उसने पुलिस को बताया कि वह पंडितवाड़ी में क्लीनिक चलाता था, लेकिन मुकदमा दर्ज होने पर गिरफ्तारी के डर से मेरठ चला गया। वहां सुधीर लगभग चार वर्ष तक छिपकर रहा और इसके बाद हरियाणा चला गया।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img