Friday, April 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने विधायक बेहड़ के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने विधायक बेहड़ के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

एफएनएन, किच्छा:  जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निदान हेतु निर्देशित किया।

विधायक बेहड के कार्यालय पर जनसंवाद कार्यक्रम के तहत तमाम क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना फरियादियों द्वारा राशन कार्ड, पेंशन,आधार कार्ड, बिजली, आर्थिक साहयता दिलाये जाने जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी।

इस दौरान किसानो का एक प्रतिनिधिमण्डल किच्छा चीनी मिल को लेकर मिला, इस दौरान शुगर फेक्ट्री बार-बार बंद होने से किसानों का शोषण हो रहा है। किच्छा चीनी मिल में करोडो की लागत से काम करवाए गए, रिपेयरिंग के काम पर लाखों रूपये नष्ट किये गए। उनको लगता है कि चीनी मिल में लाखो रूपये का घोटाला भ्रष्टाचार हुआ है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

चीनी मिल की रिपेरिंग के नाम पर जो खेल हुआ है उसकी जांच कराई जाए। चीनी मिल इसी तरह से बार-बार बंद होती रही तो किसानों के साथ मिलकर प्रदर्शन घेराव किया जाएगा आवशयकता पड़ी तो अनिश्चितकालीन धरना देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

यह भी पढ़ें –उत्तराखंड पहुंचे बलिदानी गौतम और वीरेंद्र के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

इस दौरान भगवान् देई, राजेन्द्र सिह, उमेश चन्द,शुभान्ति, रूपा, पूनम यादव, रेशम सिंह, रतन सिंह, बलजीत सिंह, विमला देवी, राकेश, निर्मल समस्याओ को रखा इस मौके पर विधायक बेहड ने सभी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना अधिकाँश समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा शेष बची समस्याओं का निस्तारण हेतु सबको आश्वस्त किया। इस संबंधित समस्याओं को अधिकारियों को भेजा जायेगा और इसका हर हाल में निस्तारण किया जायेगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments