एफएनएन, नई दिल्ली: 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया। अभी भी ‘डंकी’ और ‘सालार’ के बीच एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है।
‘एनिमल’ ने अब तक वर्ल्डवाइड कर ली है इतनी कमाई
एनिमल दुनियाभर में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल की इस मूवी ने आते ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया था। शाह रुख खान की जवान के बाद ‘एनिमल’ वर्ल्डवाइड 800 करोड़ के क्लब में बहुत ही जल्दी शामिल हो गयी थी।
हालांकि, वक्त बीतने के साथ फिल्म का कलेक्शन दुनियाभर में धीरे-धीरे घट गया, लेकिन फिल्म 900 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंच गयी है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनिमल ने 34 दिनों में 895 करोड़ का बिजनेस कर डाला है।
सलमान खान की इस मूवी का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘एनिमल’
रणबीर कपूर- बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही आमिर खान (Aamir Khan)की तीन फिल्मों को पछाड़ दिया हो, लेकिन सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का रिकॉर्ड तोड़ने का सपना संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म का अधूरा ही रह गया है।
- एनिमल वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 895.4 करोड़ रुपए
- एनिमल ओवरसीज कलेक्शन- 243 करोड़ रुपए
बजरंगी भाईजान के रिकॉर्ड को ब्रेक करने के लिए अब भी एनिमल को 23 करोड़ की कमाई करनी है। एनिमल के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने ‘जवान’ के बाद ओवरसीज मार्केट में सबसे अच्छा बिजनेस किया है। फिल्म ने ओवरसीज 243 करोड़ रुपए कमाए हैं।
यह भी पढ़ें:विराट कोहली और अन्य पर अश्लील पोस्ट वायरल करना पड़ गया भारी, युवक के खिलाफ मामला दर्ज







