03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरांचल सांस्कृतिक समिति की बैठक में मर्चुला बस हादसे के मृतकों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

समाज के आर्थिक सहयोग से धर्मशाला का निर्माण पूर्ण कराने और विधायक तिलकराज बेहड़ से अनुदान अवमुक्त करवाने पर भी जोर

एफएनएन, किच्छा: उत्तरांचल सांस्कृतिक समिति की एक आवश्यक बैठक समिति के कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें मर्चुला बस हादसे के मृतकों को एवं नगर के सभी दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इसके अतिरिक्त समिति की इस बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष के लेखा-जोखा को अनुमोदित करते हुए नए वित्तीय वर्ष हेतु एवं आगामी उत्तरायण पर्व पर कार्यक्रम की रणनीति तय की गई तथा समिति के पदाधिकारियों-सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। अगसी बैठक 8 दिसंबर को होगी।

बैठक में समिति कार्यालय के द्वितीय तल में एक शौचालय, तृतीय तल में एक कमरा तथा शौचालय बनवाने का प्रस्ताव भी आमराय से पास किया गया। तय हुआ कि समाज के लोगों से धन संग्रह कर निर्माणाधीन धर्मशाला को पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ से विधायक निधि से अनुदान दिलवाने की पैरवी भी की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नारायण शर्मा, सरोज पंत, बसंत बल्लभ जोशी, दिनेश चंद्र पाठक, कैलाश चंद्र बिस्तानियां, मधुसूदन तिवारी, मोहन चंद्र मठपाल, प्रतीक पंत, दिनेश चंद्र लोहनी, कैलाश चंद्र पाठक, जानकी तिवारी ,कैलाश कांडपाल, पूरन चंद्र शर्मा, ममता कथायत, कुमारी सुधा जोशी, भुवन चंद जोशी आदि भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- भारत की पहचान तिरंगा’: नटखट किंतु सहृदय बालमन का काव्यमय जीवंत दस्तावेज

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img