03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जानकी मंदिर के भूमि पूजन में शामिल हुए अमित शाह

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, सीतामढ़ी : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर का भूमिपूजन किया। सीएम नीतीश कुमार शिलान्यास व भूमि पूजन में उनके साथ रहे। शाह ने सीतामढ़ी से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई।

“सियावर राम चंद्र की… जय! आज इस पवित्र कार्यक्रम में उपथित संतगण को प्रणाम करता हूं।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी में पुनौरा धाम मंदिर के भूमिपूजन-शिलान्यास के बाद कहा कि मिथिलांचल-सीतामढ़ी ही नहीं, बिहार, देश और दुनिया के लिए यह शुभ दिन है। उन्होंने कहा माता सीता का जन्म जहां हुआ, उस पुनौराधाम मंदिर में यह काम हो रहा है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार का अभिनंदन करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने इस धाम के विकास का बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि आज मैं यहां आया हूं तो एक बात बताना चाहता हूं कि यह जो हमारा मिथिलांचल है, यह मिथिला की ही संस्कृति नहीं है। यह भारतीय संस्कृति का अनन्य गहना है। यहां अकाल के दौर में राजा जनक ने हल चलाया तो मां जानकी प्रकट हुईं। उस दिन बारिश के लिए राजा जनक ने हल चलाया था और आज भूमि पूजन पर भी बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि 890 करोड़ रुपए की लागत से यहां मां जानकी का भव्य स्मारक और मंदिर बन रहा है। 137 करोड़ रुपए मौजूदा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए खर्च होगा। शाह ने मंदिर में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की।

लालू एंड कंपनी और कांग्रेस संसद में ऑपरेशन सिंदूर का विरोध कर रही- अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर की भी चर्चा की। उन्होंने कहा- “भारत की सुरक्षा के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटिबद्ध हैं। एक जमाने में कांग्रेस का शासन था तो देश भर में बम धमाके होते थे। बम धमाके करके पाकिस्तान भाग जाते थे आतंकवादी। कोई पूछने वाला नहीं होता था। मोदीजी की सरकार तो उड़ी हमले के जवाब में हमने सर्जिकल स्ट्राइक किया। पुलवामा में हमला किया तो हमने एयर स्ट्राइक किया। पहलगाम में हमला किया तो ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया। और यह कांग्रेस पार्टी और लालू लालू एंड कंपनी पार्लियामेंट में ऑपरेशन सिंदूर का विरोध कर रही है। मैं पूछने आया हूं मिथिलांचल वालों से कि मोदी जी को आतंकवादी को जवाब देना चाहिए या नहीं चाहिए? ऑपरेशन सिंदूर करना चाहिए या नहीं चाहिए? लालू एंड कंपनी को मालूम नहीं है कि नरेंद्र मोदी की सरकार है, भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार है। यहां पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है।

घुसपैठिए बिहारियों की नौकरी खा जाएंगे, SIR के जरिए उन्हें निकालने से रोक रहे लालू
बिहार में चुनाव आने वाला है। मैं यहां आया, उसके पहले अखबार भरे पड़े हैं कि SIR होना चाहिए या नहीं? मैं जनता से पूछना चाहता हूं कि घुसपैठियों को मतदाता सूची से निकालना चाहिए या नहीं निकालना चाहिए? चुनाव आयोग को SIR करना चाहिए या नहीं करना चाहिए? मुझे बताएं लालू प्रसाद किसे बचाना चाहते हैं? आज तक चुनाव आयोग को उनकी पार्टी ने एक भी ऑब्जेक्शन नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी ने एक भी ऑब्जेक्शन नहीं दिया। और आप बचाना किसको चाहते हो? जो बांग्लादेश से आकर मेरे बिहार के युवाओं की नौकरी खा जाते हैं, उन्हें बचाना चाहते हो? मुझे बताओ मिथिलांचल वालो, SIR के जरिए मतदाता सूची से घुसपैठियों को निकालना चाहिए या नहीं निकालना चाहिए?

शाह ने सीता माता से जुड़े मंदिर की खासियत बताई
अमित शाह ने कहा कि इस परियोजना में वाल्मीकिनगर में 52 करोड़ से, 31 करोड़ से मधुबनी फुलहर स्थान, 24 करोड़ से सीतामढ़ी के पंथपाकर,  23 करोड़ से अहिल्यास्थान, 13 करोड़ से रामरेखा घाट और 7 करोड़ से मुंगेर-गया के सीताकुंड के विकास का भी काम यह सरकार करने वाली है। राम-सीता की जहां भेंट हुई थी, वहां से लेकर उनसे जुड़े हर स्थान का पुनर्जीवन किया जाएगा। आदर्श बेटी, आदर्श पत्नी, आदर्श मां और आदर्श राजमाता का उदाहरण हैं माता सीता।

लालू को निशाने पर लिया, रेल मंत्री का अभिनंदन
बिहार के रेल के विकास के लिए हर साल 1132 करोड़ रुपए खर्च करते थे तब के रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव। हर साल। हमारे मोदी जी की सरकार में सिर्फ 25-26 में 10 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट सिर्फ बिहार में रेल के विकास के लिए दिया है। सीतामढ़ी-नई दिल्ली अमृत भारत के लिए उन्होंने पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का भी अभिनंदन किया। आज मां जानकी की जन्मभूमि पर मंदिर बनने जा रहा है। यह मिथिलांचल और बिहार के भाग्योदय की शुरुआत हुआ। राजा जनक से मुनि अष्टावक्र की चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि यहां से विद्या के नए युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि स्व. शारदा सिन्हा को मिले पद्म पुरस्कारों की चर्चा की। मैथिली को अष्टम सूची में शामिल करने के लिए भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया।

भूमिपूजन के बाद सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा?
शुक्रवार को इससे पहले श्रीराम मंदिर की तरह ही माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में आज भव्य शिलान्यास किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पुनौरा धाम के मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी लोगों को हाथ उठाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई देना चाहिए कि वह इस नई योजना का शिलान्यास कर रहे हैं। अयोध्या से सीतामढ़ी जाने का रास्ता बनवाने के लिए हाथ जोड़कर बधाई देना चाहिए। सीएम नीतीश ने कहा कि 2005 से हम लगातार विकास कर रहे हैं। उसके पहले कहीं कुछ नहीं था। शाम के बाद कोई घर के बाहर नहीं जाते थे। जाने-आने का रास्ता नहीं था। हमलोगों को मौका मिला तो लगातार हर तरह से विकास किया।

मुख्यमंत्री ने फ्री बिजली के साथ सामाजिक पेंशन योजना के पैसे बढ़ाए जाने और मानदेय बढ़ाए जाने की चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिजली पहले सब्सिडी में दे रहे थे। अब राज्य सरकार मुफ्त बिजली देने जा रही है। अपनी यात्रा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा- “यात्रा के दौरान यहां भी आए थे। जहां भी कोई दिक्कत-परेशानी है, उसका काम कराएंगे। अब 430 नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। 50 हजार करोड़ खर्च हो रहा है, ताकि सारे काम हो सकें। केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार के लिए बहुत कुछ हो रहा है। बिहार के विकास में केंद्र सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया गया। इन्होंने जुलाई 24 के बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि की घोषणा की। फिर सरकार बनने के बाद फरवरी 25 में जो बजट पेश हुआ तो मखाना बोर्ड से लेकर बाढ़ के नजरिए से कई काम कराने की घोषणा की गई। खेलो इंडिया गेम्स बिहार को भी दिया गया। हम तो केंद्र सरकार का नमन करते हैं, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नमन करते हैं। हम इस कार्यक्रम में पधारे आदरणीय गृह मंत्री अमित शाह जी का अभिनंदन करते हैं।”

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ मिलकर निर्माण स्थल पर भूमि पूजन और शिलापट्ट का अनावरण किया गया। अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों का अभिनन्दन किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अमित शाह को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे
गृह मंत्री शाह सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मंजूरी दी थी। शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज पूरे देश के लिए और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत शुभ और आनंदमय दिन है, जब बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मस्थली पर पवित्र पुनौरा धाम मंदिर और उसके परिसर के व्यापक विकास योजना की आधारशिला रखी जाएगी।

‘सीता रसोई’ की ओर से निःशुल्क भोजन (प्रसाद) की व्यवस्था
जानकी मंदिर के शिलान्यास अवसर पर देशभर से आने वाले संतों के लिए महावीर मंदिर द्वारा संचालित ‘सीता रसोई’ की ओर से निःशुल्क भोजन (प्रसाद) की विशेष व्यवस्था की गई है। शिलान्यास समारोह आज 8 अगस्त को आयोजित होगा। इस मौके पर भक्तों के बीच 12 हजार नवैद्यम लड्डुओं का वितरण भी किया जाएगा। यह जानकारी बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद व महावीर मंदिर न्यास समिति के सदस्य सायन कुणाल ने दी। उन्होंने बताया कि संतों के लिए खीर, कचौड़ी, सब्जी, चटनी, रोटी और बिना चीनी की खीर का विशेष प्रसाद तैयार किया गया है। भोजन की व्यवस्था महंत कौशल किशोर दास के आवासीय परिसर में की गई है, जहां लगभग 1500 से 2000 संतों के पहुंच रहे।

गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय ने यह क्या कह दिया
शाह और नीतीश के मंच पर आने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज बहुत घर में खाना नहीं बना होगा। उन्होंने संबोधित करते विपक्षियों को निशाना बनाते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में उन राक्षसों का वध करेंगे, जो धर्म पर उंगली उठाएंगे। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा- मंदिर तो सरकार बना रही है। अब सीतामढ़ी में कोई दंगा न कराए, यह भी हम सभी सनातनी को देखना होगा। हम मां सरस्वती को पूजते हैं तो हम मां भवानी को भी पूजते हैं। यह याद रखा जाना चाहिए। भूमिपूजन के बाद गृह मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार भी पहुंचे।बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत अन्य उपस्थित हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Hamirpur Kurara में निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत

एफएनएन, हमीरपुर : Hamirpur Kurara जिले के कुरारा क्षेत्र...

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dhamtari में बंद फल दुकान के भीतर मिला ऑटो चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dehradun में बकरीद पर उमड़ी भीड़, नमाज के बीच गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग

एफएनएन,देहरादून: Dehradun त्याग और बलिदान के प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img