एफएनएन, देहरादून : सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों में रहने वाली उर्मिला सनावर एक बार फिर कानूनी शिकंजे में आ गई हैं। इस बार देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मोथरोवाला चौक निवासी आरती गौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सहारनपुर के गोविंद नगर की रहने वाली उर्मिला सनावर ने अपनी फेसबुक और इंस्टा आईडी के जरिए उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट डालीं।





