03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अमरजीत के शव का अंतिम संस्कार, मुठभेड़ के दौरान फरार दूसरे की तलाश में एसटीएफ

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद अब उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुट गई है।

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि रुड़की में मुठभेड़ के दौरान फरार आरोपित सर्वजीत है या नहीं। इस हत्याकांड में पुलिस अब तक सात आरोपितों की गिरफ्तारी कर चुकी है। ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गत 28 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में बाइक पर आए दोनों शूटर के चेहरे कैद हो गए थे। इनमें आरोपितों की पहचान तरनतारन (पंजाब) निवासी सर्वजीत सिंह और फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, नगली भट्ट, जिला-अमृतसर (पंजाब) निवासी अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई थी।

बुधवार को मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी शूटर अमरजीत सिंह का मालवीय चौक स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। अमरजीत के स्वजन समेत करीब आठ से दस अन्य लोग अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे। वहीं मुठभेड़ के दौरान फरार दूसरे आरोपित की तलाश भी तेज हो गई है।

उत्तराखंड पुलिस, पंजाब और सहारनपुर पुलिस के संपर्क में हैं। वहीं लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि अमरजीत के शव का रुड़की में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस फरार आरोपित की तलाश कर रही है। लोग भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत ही पुलिस को सूचना दें।

ये भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव 2024: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- ये लोग विकास और विरासत के विरोधी हैं

Hot this week

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img