धौनी के साथ रैना ने भी क्रिकेट को अलविदा कहा

एफएनएन, दिल्ली : पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी के जोड़ीदार रहे रैना ने उन्ही के साथ संन्यास लेना का फैसला किया। ऐसे में दोनों जोड़ीदारों ने एक साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है।


सुरेश रैना ने साल 2005 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने 15 साल के सफर में उन्होंने 226 वनडे, 18 टेस्ट और 78 टी-20 मैच खेले. रैना के नाम वनडे के 226 मैच में 5615 रन हैं, इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 36 अर्धशतक लगाए। वहीं 78 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 1604 रन बनाए। 18 टेस्ट में रैना ने 768 रन बनाए हैं, टेस्ट में उनके नाम एक शतक भी है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img