03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, ICC को बदलना पड़ सकता है वेन्यू

एफएनएन, नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में होनी है। इस इवेंट से पहले ही बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ये कह दिया था कि भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा, इसके बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड तैयारियों में जुटा हुआ है।

इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा और बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू में बदलाव करने को लेकर आईसीसी से बात करेगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बीसीसीआई आईसीसी से ये मांग करेगा कि चैंपियंस ट्रॉफी के मैच दुबई या श्रीलंका में कराए जाए। हालांकि, भारत के पाकिस्तान नहीं जाने के फैसले को लेकर बीसीसीआई का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी से बड़ी मांग करेगी। ये मांग चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू में बदलाव की होगी। बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन श्रीलंका या दुबई में करवाने को लेकर आईसीसी से बातचीत करेगा।

बता दें कि साल 2008 के बाद से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत आईसीसी इवेंट में हुई। पाकिस्तान ने पिछले साल एशिया कप की मेजबानी की थी, लेकिन भारत के पाकिस्तान नहीं जाने की जिद्द के बाद एशिया कप को हाइब्रिड मॉडल पर खेलने का फैसला लिया गया। भारतीय टीम ने एशिया कप में अपने मुकाबले श्रीलंका में खेलें। भारतीय टीम ने दावा किया था कि उनकी सरकार ने उन्हें पाकिस्तान जाकर एशिया कप खेलने की परमिशन नहीं दी।

8 देशों के बीच खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज अगले साल 2025 में फरवरी-मार्च के महीने में होना है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करेगा। 1996 विश्व कप में भारत और श्रीलंका के साथ मेजबानी के बाद ये पहला मौका है जब बड़े इवेंट में पाकिस्तान को मेजबानी का मौका मिला है।

ये भी पढ़ें- Madame Tussauds में वैक्स स्टेच्यू के लिए Aamir Khan ने क्यों किया था साफ मना? वजह जानकर लगेगा झटका

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img