03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इस हफ्ते नहीं मिलेगी ‘असमानी आफत’ से राहत! मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड को अभी बारिश से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आरहे है. मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. आज सोमवार पांच अगस्त को भी राजधानी देहरादून में दोपहर बाद से ही जमकर बारिश हो रही है.

मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा कुछ इलाकों में भी तेज बारिश की आशंका जताई है. मौसम विभाग के अनुसार 6 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए है. प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक बारिश को लेकर इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी. यानी इस हफ्ते उत्तराखंड को बारिश से कोई खास राहत नहीं मिलेगी.

मौसम विभाग की अनुसार मंगलवार सात अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पहाड़ों में हो रही बरसात की वजह से सॉइल की वाटर होल्डिंग कैपेसिटी सैचुरेशन पर पहुंच गई है, इसलिए आने वाले समय में पर्वतीय जिलों में बरसात से भूस्खलन या फ्लैश फ्लड की घटनाएं बढ़ सकती है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने मौसम के मिजाज को देखते हुए पहाड़ों विशेष कर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आवागमन करने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है. इसके अलावा 6 तारीख से 1 सप्ताह तक बारिश में बढ़ोतरी होने की संभावनाओं को देखते हुए नदी नालों के आसपास रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है, एक सप्ताह तक भारी बारिश को देखते हुए नदी नालों का जलस्तर के बढ़ने के भी आसार जताए गए हैं.

पढ़ें- ऋषिकेश के पास ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा, देखें सड़क हादसे का खौफनाक वीडियो

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img