03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज बना इसरो का नोडल केंद्र, निशुल्क पाठ्यक्रम होंगे संचालित

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के 35 से अधिक निशुल्क कोर्स का लाभ एमबीपीजी कॉलेज के विद्यार्थी उठा सकेंगे। इसरो की उपशाखा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआईआरएस) ने एमबीपीजी कॉलेज को नोडल सेंटर बनाया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
आईआईआरएस आउटरीच प्रोग्राम के प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ. हरीश कर्नाटक ने बताया कि इसरो की ओर से हर साल स्पेस रिसर्च, रिमोट साइंस आदि पर निशुल्क ऑनलाइन कोर्स कराए जाते हैं। भारत के 3,500 से अधिक कॉलेज इससे जुड़े हैं। दुनिया के 170 देशों के दो लाख से अधिक शिक्षार्थी अवेयरनेस ओरिएंटेड पाठ्यक्रमों का लाभ लेते हैं। इसमें यूजी, पीजी के शिक्षार्थी और पीएचडी के शोधार्थियों को एडवांस टेक्नोलॉजी की जानकारी दी जाती है। विद्यार्थी अपनी-अपनी पसंद के अनुसार पाठ्यक्रम चुन सकते हैं। इसमें इसरो और बाहर के भी एक्सपर्ट ऑनलाइन क्लास देते हैं। ट्रेनिंग आधुनिक और अपडेट टॉपिक पर होती है। इससे बच्चों को गाइडेंस मिलती है कि किसी विषय में कॅरिअर के अवसर क्या हैं।

27 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेंगे ऑनलाइन कोर्स

एमबीपीजी कॉलेज में आईआईआरएस आउटरीच प्रोग्राम इसरो के नोडल सेंटर के कॉर्डिनेटर डॉ. नरेंद्र सिजवाली ने बताया कि 27 अगस्त से 20 सितंबर तक कॉलेज में रिमोट सेंसिंग और डिजिटल इमेज एनालिसिस पर चार हफ्ते के ऑनलाइन कोर्स चलाए जाएंगे। 12वीं तक गणित वाले कोई भी विद्यार्थी इस कोर्स में प्रतिभाग करने के लिए आवेदन कर सकते हैं और कॉलेज पहुंचकर कक्षाएं अटेंड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें… उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इस हफ्ते नहीं मिलेगी ‘असमानी आफत’ से राहत! मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img