03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

‘टाइगर’ सलमान खान के बाद सामने आया ‘जोया’ का फर्स्ट लुक, फुल एक्शन मोड में नजर आईं कटरीना कैफ

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली:  सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ट्रेलर रिलीज को खबरों में बनी हुई है। इस बीच फिल्म से जुड़ी अपडेट भी सामने आ रही है। हाल ही में सलमान खान का लुक फिल्म से सामने आया था। वहीं, अब जोया यानी कटरीना कैफ का भी फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है।

टाइगर 3 का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं, अब फिल्म का ट्रेलर चंद दिनों बाद रिलीज होने वाला है। ऐसे में मेकर्स भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

फुल एक्शन मोड में ‘जोया’

टाइगर 3 के लिए फैंस के बीच एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए 10 अक्टूबर को कटरीना कैफ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। टाइगर 3 के पोस्टर में एक्ट्रेस फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रही हैं, जो इशारा कर रहा है कि फिल्म में जोया पहले से भी ज्यादा दमदार रोल में नजर आएगी।

कब रिलीज होगा ट्रेलर

टाइगर 3 के ट्रेलर की राह देख रहे फैंस के लिए ट्रेलर का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। टीजर के बाद से ही ट्रेलर पर दर्शक नजरे गड़ाए बैठे हैं। हालांकि, अब बस चंद दिनों की दूरी रह गई है। यश राज फिल्म्स टाइगर 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज करेगा।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

टाइगर फ्रेंचाइजी का डायरेक्शन अब तक कबीर खान ने किया था, लेकिन टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का प्रोडक्शन यश राज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। टाइगर की रिलीज डेट की बात करें तो अभी इसका एलान नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। पहली बार टाइगर फ्रेंचाइजी की फिल्म को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img