03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड पहुंची बस की ट्रक से टक्कर, चार की मौत, 32 लोग घायल

Spread the love

एफएनएन, आगरा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर तोड़कर बस दूसरी तरफ से जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में बस में सवार 40 लोग समेत ट्रक चालक व परिचालक घायल हो गए। गोरखपुर से दिल्ली जाते समय ठठिया के 208 किमी प्वाइंट पर पिपरौली गांव के पास बस हादसे की शिकार हो गई। चालक को नींद आने से बस डिवाइडर को तोड़कर दूसरी साइड में चल रहे ट्रक में सामने से टकरा गई।

इससे बस सवार यात्रियों समेत ट्रक चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। जहां चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करीब 32 घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों का पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह, सीओ डॉ. प्रियंका वाजपेई व ठठिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। यूपीडा कर्मियों की सहायता से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दस से अधिक मरीजों की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है। उन सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस उनकी शिनाख्त में जुटी है।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img