03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

धन सिंह रावत के बाद अब गणेश जोशी ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के बाद अब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली पहुंचकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. जहां मंत्री जोशी ने गृह मंत्री अमित शाह को केदारनाथ धाम की प्रतिमा भी भेंट की. इसके बाद दोनों के बीच उत्तराखंड में चल रही कृषि से जुड़ी तमाम योजनाओं और मुद्दों को लेकर बातचीत हुई.

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश में उत्पादित होने वाले पीजीएस प्रमाणित उत्पाद खासकर बासमती चावल, चौलाई, मिलेट्स, दालें आदि को भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक लिमिटेड (एनसीओएल) की ओर से क्रय करने की रुचि दिखाई गई. जिसके फलस्वरूप उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद और नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के बीच बैठक हुई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मंत्री जोशी ने बताया कि इस प्रक्रिया को मूल रूप प्रदान करने के लिए दोनों संस्थाओं के बीच एक औपचारिक अनुबंध भी किया जाना प्रस्तावित है, जिसके बाद प्रदेश के किसानों के जैविक उत्पादों को एनसीओएल की ओर से खरीद शुरू की जाएगी. इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गृह मंत्रालय की ओर से राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थिति के दृष्टिगत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम को लेकर धनराशि के लिए गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक लिमिटेड के जरिए उत्तराखंड के आर्गेनिक उत्पादों को खरीदने के लिए सहमति दी. बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली में हैं, जो अलग-अलग बैठक में शामिल हो रहे हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने भी मुलाकात की थी.

ये भी पढ़ें- हरिद्वार में कांवड़ियों का चरण वंदन करेंगे सीएम धामी, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

 

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img