03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली के बाद लखनऊ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मच गया हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : दिल्ली के बाद लखनऊ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। शहर के वृंदावन इलाके में एमिटी स्कूल से बच्चों को बाहर निकाला गया और सर्च ऑपरेशन चालू किया गया। सर्च ऑपरेशन में पुलिस और बम स्क्वायड की टीमें लगी हुई हैं। धमकी ई मेल के जरिए दी गई थी। एसीपी कैंट पंकज सिंह में बताया कि स्कूल की दिल्ली शाखा से मेल आया था। बम निरोधक दस्ते से चेकिंग कराई गई, सब सामान्य है।

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के उप निदेशक चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वृन्दावन को किसी भी माध्यम से परिसर में बम होने की कोई धमकी नहीं मिली है। चूंकि दिल्ली एनसीआर स्थित स्कूल परिसरों में बम की अफवाह थी, इसलिए स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलिस को स्कूल परिसर में बुलाकर नियमित सुरक्षा जांच करवाई। दिल्ली-एनसीआर के 100 से अधिक स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद खलबली मच गई। दिल्ली के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने के लिए इस्तेमाल किया गया ईमेल पता रूसी डोमेन का था। हालांकि, पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि ईमेल वास्तव में रूस से आया था या नहीं। दिल्ली के बाद लखनऊ के भी नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img