03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

अरविंद केजरीवाल के बाद अब आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, विधायकों की खरीद-फरोख्त का है मामला

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दित्ली : आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से बीजेपी पर विधायकों को खरीदने की कोशिश करने के आरोप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ताजा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आज रविवार को दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के आवास पर पर पहुंची है।

क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी भाजपा के खिलाफ “आप विधायकों को खरीदने की कोशिश करने” के आम आदमी पार्टी के आरोप के संबंध में नोटिस देने के लिए आतिशी के घर पहुंचे हैं। इससे पहले शनिवार को विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी।

आतिशी भी खुद रिसीव नहीं करेंगी नोटिस

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ ही कैबिनेट मंत्री आतिशी भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का नोटिस स्वयं रिसीव नहीं करेंगी। आतिशी ने अपने कैंप ऑफिस के अधिकारी को नोटिस रिसीव करने के निर्देश दिए हैं।

क्या है मामला?

बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच आम आदमी पार्टी के उस आरोप की जांच कर रही है जिसमें आप ने भाजपा पर उनकी सरकार गिराने के लिए 25-25 करोड़ में उनके विधायक खरीदने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसी मामले में पुलिस सबूत मांगने के लिए सरकार को नोटिस दे रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img