Friday, April 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडचंपावत में शराब पार्टी में हुए विवाद के बाद दोस्तों ने युवक...

चंपावत में शराब पार्टी में हुए विवाद के बाद दोस्तों ने युवक को छत से नीचे फेंका, गंभीर हालत में एसटीएच में भर्ती

एफएनएन, चंपावत: लोहाघाट में एक दुस्साहसिक घटना सामने आई है. यहां शराब पार्टी में शराब के पानी के लिए हुए विवाद में दोस्तों ने एक युवक को छत से फेंक दिया. युवक गंभीर रूप से घायल है. उसका हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

बताया जा रहा है कि शनिवार रात को लोहाघाट क्षेत्र के कुछ युवक चौमेल क्षेत्र के धरमघर पहुंचे. यहां होटल में एक युवक के कुछ परिचित दोस्त मिल गए. ये लोग होटल की छत में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे. इस दौरान लोहाघाट क्षेत्र का युवक भी उन लोगों के साथ बैठकर पार्टी करने लगा. बताया जाता है कि इसी दौरान लोहाघाट क्षेत्र के एक युवक की शराब में पानी डालने को लेकर उन लोगों से बहस हो गई. बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मारपीट के दौरान युवकों ने लोहाघाट क्षेत्र के अपने परिचित युवक मृदुल बगौली को पकड़कर होटल की छत से नीचे फेंक दिया. नीचे गिरने से मृदुल गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक के साथी उसे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए. गंभीर हालत होने पर वहां से उसे चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. गंभीर हालत होने के कारण वहां से भी डॉक्टरों ने घायल मृदुल को चंपावत से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया.

आरोपी युवक किमतोली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं. वहीं सूचना पाकर रविवार को पुलिस पूछताछ के लिए होटल स्वामी और आरोपी युवकों को लोहाघाट थाने के गई. पुलिस के मुताबिक घायल फोर्ती निवासी मृदुल बगौली (23) के परिजनों की तहरीर पर फौजी हेमंत समेत उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. मामले की विवेचना की जा रही है. युवक की गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें:- रुड़की में रॉन्ग साइड दौड़ रही दो कारों में सवार बदमाशों ने की 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग, हाईवे पर मचा हड़कंप

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments