03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चंपावत में टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर आज से रात में नहीं चलेंगे वाहन, मानसून सीजन तक रोक रहेगी जारी, ये रही टाइमिंग

Spread the love

एफएनएन, चंपावत: उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है. मानसून के चलते पहाड़ों पर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. बारिश के साथ ही जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं. इसको देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन ने टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर सोमवार से मानसून काल तक रात वाहनों के रात्रि में चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

दरअसल टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड के लिए संवेदनशील है. यहां मानसून सीजन में अक्सर भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं. इसीलिए जिला प्रशासन ने मानसून सीजन में इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में वाहनों का आवागमन बंद किया है. एक जुलाई से घाट से चंपावत की ओर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक, चंपावत से घाट तक शाम छह से सुबह छह बजे तक और कोतवाली चंपावत से टनकपुर की ओर शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक, ककराली गेट से चंपावत तक शाम छह से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आपदा राहत केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित न करने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ भी त्वरित कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा जो भी वाहन नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

मानसून काल के दौरान त्वरित राहत और बचाव कार्यों को देखते हुए एनएच स्थित भारतोली और सूखीढांग विश्राम गृह में 15 सितंबर तक अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है. हॉटमिक्स मार्गों पर क्रश बैरियर, पैराफिट निर्माण, साइन बोर्ड लगाने के साथ ही अन्य सुरक्षा के कार्य शुरू कर दिए गए हैं. इसके अलावा वाहनों के प्रवेश स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा. इससे वाहनों को आगे जाने से रोका जा सकेगा.

ये भी पढ़ें:-चंपावत में शराब पार्टी में हुए विवाद के बाद दोस्तों ने युवक को छत से नीचे फेंका, गंभीर हालत में एसटीएच में भर्ती

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img