Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशएटा के एएसपी क्राइम का कोरोना से निधन, पंचायत चुनाव में हुए...

एटा के एएसपी क्राइम का कोरोना से निधन, पंचायत चुनाव में हुए थे संक्रमित

एफएनएन, उत्तरप्रदेश : उत्तर प्रदेश में कोरोना कहर बनकर टूट रहा है। बीते 24 घंटे में यहां 352 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई है। वहीं एक दु:खद सूचना भी आई है। यहां एटा जिले के एएसपी क्राइम राहुल कुमार की भी होम आइसोलेशन में रहने के दौरान मौत हो गई है। वह बीते दिनों पंचायत चुनाव की ड्यूटी करने के बाद कोरोना से संक्रमित हो गये थे। घर पर ही चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा था। कोरोना संक्रमित होने के बावजूद वह अपनी सेहत का पूरा ध्यान रख रहे थे। सुबह जब वह कसरत में जुटे थे तभी नीचे गिर पड़े। आनन—फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एएसपी राहुल कुमार की दो बेटियां हैं। इधर जिलाधिकारी डॉक्टर विभा चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने उनके निधन पर दु:ख प्रकट किया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वर्तमान में यहां 2 लाख 72 हजार 568 कोरोना के एक्टिव केस हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments