03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अधिवक्ताओं ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

एफएनएन, किच्छा : पारिवारिक विवाद को लेकर कोतवाली पुलिस द्वारा अधिवक्ता शोएब मलिक उर्फ सब्बू पुत्र अब्दुल रशीद जग्गू के खिलाफ़ मामला पंजीकृत किए जाने से नाराज़ अधिवक्ताओं ने स्थानीय न्यायालय परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी की तथा साकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा शीघ्र ही पुलिस द्वारा उनकी ओर से दी गईं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो पुलिस के विरुद्ध आन्दोलन किया जायेगा।

विदित हो के नदीम पुत्र सरगी खुर्शीद अल्वी ने अब्दुल रशीद जग्गू उनके पुत्र जावेद मलिक शोएब मलिक उर्फ शिबू एवं काशिफ पुत्र स्वर्गीय अब्दुल हफीज के विरुद्ध हमला कर घायल करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। इधर दूसरे पक्ष का कहना है कि पुलिस द्वारा उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसमें रूबी नदीम उर्फ राजू सलीम उर्फ गुड्डू वह अन्य व्यक्तियों द्वारा हमला कर उनके चचेरे भाई को चोटिल करने का आरोप लगाया गया था।

मामला पंजीकृत न किए जाने का आरोप लगाते हुए आज प्रातः से अधिवक्ता गणों द्वारा मामला पंजीकृत करने की माग करते हुए सांकेतिक धरना दिया, तथा चेतावनी दी गई की अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो जिले की बार को भी अवगत कराकर जिले भर में अधिवक्ताओं द्वारा कार्य बहिष्कार किया जाएगा। सांकेतिक धरना देने वालों में शोएब मलिक , मुकेश मिश्रा, माया शर्मा, मोहम्मद इमरान ,लुबना, सुरेश, विश्वास, जुल्फिकार, मोहित, जावेद, हाफिज अहमद, मनोज सिंह, यासिर राहुल छिलना, राजकुमार, मां शेर सिंह थे।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img