03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से विज्ञापित सहकारिता पर्यवेक्षक और पर्यावरण पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखण्ड को-ऑपिरेटिव सुपरवाइजर और इन्वार्यमेंट सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए अपडेट। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन सं.A-2/DR/S-3/2023-24 के माध्यम से विज्ञापित सहकारिता पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक (समूह-ग) परीक्षा-2023 में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा यूकेपीएससी सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2023 को 4 नवंबर को जारी किए गए, जिसे उम्मीदवार परीक्षा तिथि 19 नवंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं।

  • UKPSC Admit Card 2023: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड, ये रहा लिं

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित की जा रही सहकारिता पर्यवेक्षक और पर्यावरण पर्यवेक्षक परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया है, वे पहले चरण में आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेसाइट, ukpscnet.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड पेज पर अपनी ईमेल आइडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड को भरकर सबमिट करना होगा। हालांकि, उम्मीदवार अपनी अप्लीकेशन आइडी व डेट ऑफ बर्थ या नाम व पिता का नाम एवं डेट ऑफ बर्थ से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • UKPSC Admit Card 2023: 2 घंटे की होगी परीक्षा

यूकेपीएसससी द्वारा सहकारिता पर्यवेक्षक और पर्यावरण पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षा 2 घंटे की होगी और इसमें सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन तथा विषयपरक जानकारी से सम्बन्धित कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इस परीक्षा निगेटिव मार्किंग भी होगी, जिसके अंतर्गत हर गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा का सिलेबस उम्मीदवार इस भर्ती की अधिसूचना में देख सकते हैं।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img