Tuesday, April 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगालीबाज दरोगा पर होगा एक्शन! गाली-गलौज का ऑडिया भी आया सामने, डीएम...

गालीबाज दरोगा पर होगा एक्शन! गाली-गलौज का ऑडिया भी आया सामने, डीएम को रिपोर्ट का इंतजार

एफएनएन, श्रीनगर: उत्तराखंड पुलिस के गालीबाज दरोगा की मुश्किल बढ़ने वाली है. महिला पटवारी को गाली देने के मामले में डीएम पौडी आशीष कुमार ने तहसीलदार को पूरे मामले की स्टेटस रिपोर्ट बनाने के आदेश दे दिए है. साथ ही मामले की जांच पुलिस को सौंपे जाने की बात भी डीएम पौडी आशीष कुमार ने कही है.

दरअसल, पौड़ी जिले के जाखणी खाल तहसील में तैनात महिला राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) ने हरिद्वार जिले में तैनात उत्तराखंड पुलिस के दारोगा पर आरोप लगाया है कि उसने फोन पर विवेचना को प्रभावित करने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया. साथ ही दारोगा ने महिला पटवारी के साथ फोन पर गाली-गलौज भी दी थी, जिसका ऑडियो में सामने आया था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

क्या है पूरा मामला: महिला पटवारी में इस मामले की शिकायत पौड़ी जिलाधिकारी से की थी, जिसके बाद जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे. आरोप है कि जाखणीखाल तहसील क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसकी जांच महिला राजस्व उप निरीक्षक को दी गई थी.

आरोप है कि आरोपी का दामाद उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और इस वक्त हरिद्वार में तैनात है. सब इंस्पेक्टर ने अपने ससुर को बचाने के लिए महिला पटवारी को फोन किया और उस पर क्लोजर रिपोर्ट लगवाने का दबाव बनाया था, लेकिन जब महिला पटवारी ने ऐसा करने से मना कर दिया तो दारोगा ने फोन पर महिला पटवारी के साथ गाली-गलौज की.

महिला पटवारी ने इस मामले की शिकायत डीएम पौड़ी से की थी. डीएम पौड़ी ने मामले की जांच को एसडीएम को सौंप दी है. साथ ही डीएम पौड़ी को स्टेटस रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए है.

पढ़ें- 9 नवंबर से पहले उत्तराखंड में लागू होगा यूसीसी, सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments