03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एक साल की बच्ची समेत 5 की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Spread the love

एफएनएन, मेरठ: मेरठ पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ में 50,000 रुपये के इनामी बदमाश जमील हुसैन उर्फ नईम को मार गिराया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार द्वारा जारी बयान के मुताबिक नौ जनवरी, 2025 को लिसाड़ी गेट स्थित अपने घर पर अपने सौतेले भाई मोइन, उसकी पत्नी और उसके तीन बच्चों की नृशंस हत्या में जमील हुसैन उर्फ नईम मुख्य संदिग्ध था।

पांचों के सिर पर चोट निशान 
पुलिस के मुताबिक, इन पांचों के सिर पर चोट के निशान थे। इन हत्याओं के बाद पुलिस ने जमील हुसैन उर्फ नईम और उसके साथी सलमान पर इनाम घोषित किया था। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच में पता चला है कि नईम गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना नाम और स्थान बदल रहा था। इस जघन्य अपराध के पीछे पैसे और संपत्ति को लेकर विवाद था। नईम का दिल्ली और ठाणे में आपराधिक गतिविधियों का इतिहास रहा है।”

आरोपी सलमान की तलाश कर रही पुलिस 
बयान के अनुसार, पुलिस टीम जमील हुसैन उर्फ नईम और सलमान को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थीं। बयान में कहा गया है, ‘‘शनिवार सुबह पुलिस की एक टीम ने नईम को पकड़ने गयी थी और मुठभेड़ शुरू हो गई। नईम को गोली लगी और उसे पास के अस्पताल में घायलवस्था में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।” पुलिस अब भी एक अन्य आरोपी सलमान की तलाश कर रही है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img