03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में बच्ची को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर में बच्ची को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन,रुद्रपुर : एक बार फिर देवभूमि उत्तराखंड शर्मसार हुई है। रुद्रपुर में बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी एक बच्ची को अगवा कर लिया गया है और उसके 2 दिन बाद जानकारी मिली बच्ची घर लौट आई है। बच्ची के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी, जिसके बाद बुधवार को ही बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों की मदद से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ग्राम चेतराम मुंडिया, थाना भोजीपुरा, बरेली निवासी अर्जुन मिश्रा पुत्र रघुवर दयाल मिश्रा बताया है। साथ ही उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। आरोपी एक महीने से ट्रांजिट कैंप में अपनी बहन के यहां रह रहा था। वह सिडकुल में एक कंपनी में काम करता है। उसने ही बच्ची को अगवा किया था। पुलिस ने अर्जुन को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img