Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबदरीनाथ हाईवे पर हादसा, ब्रह्मपुरी आश्रम के पास खाई में गिरी मुंबई...

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, ब्रह्मपुरी आश्रम के पास खाई में गिरी मुंबई के यात्रियों की टैक्सी, तीन की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक टैक्सी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस -प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास मुंबई के यात्रियों की टैक्सी खाई में गिरी। टैक्सी में छह लोग सवार थे। जोकि हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। तीन गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ड्राइवर ऊखीमठ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अस्पताल में घायलों से जानकारी ले रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments