03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आम आदमी पार्टी ने भंग की प्रदेश कार्यकारिणी व प्रकोष्ठ, नए सिरे से होगा गठन

एफएनएन, देहरादून : विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर हार के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी समेत सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है। पार्टी नए सिरे से संगठन और प्रकोष्ठों का गठन करेगी। जल्द ही पार्टी नए अध्यक्ष का एलान करेगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उत्तराखंड में पार्टी संगठन और अन्य सभी प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को भंग किया गया है। आप नेता दिनेश मोहनिया ने इसकी जानकारी दी है।

खुद को उत्तराखंड की सियासत में तीसरा विकल्प बताकर आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी उत्तराखंड में खाता भी नहीं खोल पाई। चुनाव के बाद पार्टी ने संगठन और सभी प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक दीपक बाली को आप प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। आप नेता दिनेश मोहनिया ने कहा कि नए संगठन निर्माण के साथ ही अन्य सभी इकाईयों का जल्द गठन कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। 

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img