Friday, March 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeआस्था4 मई को रुद्रपुर पहुंचेगी श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा, सेल परिषद भवन...

4 मई को रुद्रपुर पहुंचेगी श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा, सेल परिषद भवन में होगा भव्य स्वागत

एफएनएन, रुद्रपुर : श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा 4 मई को रूद्रपुर पहुंचेगी। यहां शैल भवन में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और यात्रा के संयोजक दिवाकर पांडे ने बताया कि यात्रा का उद्देश संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन करने के साथ ही राज्य के सर्वांगीण विकास में सभी का योगदान संभव हो, इसका प्रयास करना है। साथ ही रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा तथा कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देना भी यात्रा का उद्देश्य है।

राज्य व राज्य के बाहर देव संस्कृति व्यवस्था में आस्था रखने वाले धर्म संस्कृति व प्रकृति प्रेमी किसी भी जाति या प्रांत के निवासी जो देवभूमि उत्तराखंड के हित में कार्य कर सकें यात्रा का उद्देश्य है। उत्तराखंड की पहचान और विरासत को जीवंत रखने वाले कलाकारों की पहचान कराना और उनकी कला को रोजगार उन्मुख बनाना भी यात्रा का उद्देश्य है।

दिवाकर पांडे ने बताया कि यात्रा 24 अप्रैल को बोना गांव से प्रारंभ हो चुकी है, जो मदकोट, अस्कोट, पिथौरागढ़, कोटगाड़ी, बागेश्वर, चंदोना, उदयपुर, द्वाराघाट, श्रीनगर, पौड़ी, देहरादून बुलेट ग्वालदम अल्मोड़ा लोहाघाट, चंपावत, टनकपुर, बनबसा, खटीमा, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल और भवाली होते हुए 5 मई को घोड़ाखाल पहुंचेगी। यहां इसका समापन होगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments