03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आधी रात फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला

  • राजस्थान के रहने वाले 13 मजदूरों की मौत, पांच की हालत गंभीर
  • गुजरात के सूरत में में हुआ ददॅनाक हादसा

एफएनएन, सूरत : गुजरात में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। सूरत के कोसांबा गांव के कीम रोड पर एक ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले सभी मजदूर राजस्थान के रहने वाले हैं। घटनास्थल सूरत से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार ये घटना सूरत किम-मांडवी रोड पर रात के 12 बजे के करीब घटित हुई। यहां एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को कुचल दिया।
दरअसल, तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश में गन्ने से लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ट्रक चालक ने स्टियरिंग पर से अपना नियंत्रण खो दिया और यह फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर पलट गया।

हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में एक छह महीने की बच्ची को बचाया गया है लेकिन उसके माता-पिता की मौत हो गई है। सभी मृतक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के मूल निवासी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hot this week

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img